Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
घिराय गांव में आपूर्ति ठप होने से प्रदर्शन; अधिकारियों पर शिकायतें अनसुनी करने का आरोप, स्थायी समाधान नहीं मिला तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
हांसी (Narendra Singh Danu) : जिले के गांव घिराय में लगातार बिजली संकट से परेशान ग्रामीण रविवार को सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों ने हांसी-बरवाला रोड जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण सतीश बूरा ने आरोप लगाया कि गांव में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बेहद खराब है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद बिजली विभाग ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उनका कहना था कि सरकार शहरों में 24 घंटे बिजली देने का दावा करती है, लेकिन गांवों में नाममात्र की बिजली मिल रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों का काम भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या किसी तकनीकी खराबी या लाइन फॉल्ट की नहीं है। सभी लाइनें दुरुस्त होने के बावजूद पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई जा रही। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर फोन न उठाने और शिकायतों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। जाम की सूचना मिलने पर भाटला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे। दोपहर तक बिजली निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रदर्शन में राहुल, राजेश, विक्की, लाडी समेत पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।