Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
सरकारी गोदाम में 15 बदमाशों का धावा, चौकीदारों को बंधक बना 400 गेहूं के कट्टे लूटे, डीजल चोरी कर ट्रक लेकर फरार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/28 जून। अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के गांव महल बुखारी स्थित पनग्रेन के सरकारी गोदाम में शनिवार देर रात 15 हथियारबंद बदमाशों ने पहले चौकीदारों को बंधक बनाया। इसके बाद करीब 400 गेहूं के कट्टों को एक ट्रक में लोड कर फरार हो गए। यह गेहूं सरकार की आटा-दाल योजना के तहत लोगों में वितरित किया जाना था। बदमाशों ने गोदाम परिसर में खड़े अन्य ट्रकों से डीजल निकालकर उसी ट्रक में डाला, जिसे वारदात के लिए इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस मामले में ट्रक मालिक ने बताया कि उसका ट्रक रात के समय गोदाम में खड़ा था। चौकीदारों के अनुसार करीब 15 बदमाश आधी रात के बाद गोदाम में घुसे और चौकीदारों को बंधक बनाकर लगभग 400 गेहूं के कट्टे तथा ट्रक लेकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। अचानक गोदाम की बिजली हुई बंद पनग्रेन अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है तथा पूरे मामले की जांच जारी है। चौकीदार ने बताया कि अचानक गोदाम की बिजली बंद हो गई। जब वह बिजली की जांच करने बाहर निकला तो पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और एक कमरे में ले जाकर अन्य चौकीदारों के साथ बंधक बना दिया। बदमाशों ने सभी को जान से मारने की धमकी दी और वारदात को अंजाम दिया। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि गोदाम से गेहूं चोरी होने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। ----