Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 22 Jan । चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन अब अपने नए और आधुनिक स्वरूप में तेजी से उभर रहा है। लंबे समय से चल रहे पुनर्विकास कार्य के बाद स्टेशन का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है और यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं की झलक मिलने लगी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शेष फिनिशिंग कार्य मार्च के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे। हाल ही में स्टेशन के विशाल कानकोर्स पर लगी लिफ्टों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसके बाद प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए 8 लिफ्टों को चालू कर दिया गया है। यह सुविधा खास तौर पर बुजुर्गों, दिव्यांग यात्रियों और बच्चों के साथ यात्रा करने वालों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इन लिफ्टों के जरिए यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 6 तक आसानी से आ-जा सकेंगे। कानकोर्स के दोनों ओर चार-चार लिफ्टें स्थापित की गई हैं। करीब 72 मीटर × 80 मीटर आकार का यह विशाल कानकोर्स चंडीगढ़ और पंचकूला की ओर से आने-जाने वाले यात्रियों को आपस में जोड़ता है। रेलवे के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि स्टेशन का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और यात्रियों को जल्द ही विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गौरतलब है कि रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से चल रहे इस प्रोजेक्ट की समय-सीमा पहले कई बार आगे बढ़ चुकी है। वर्ष 2024 और 2025 में तय की गई कई डेडलाइन पूरी नहीं हो सकीं। हालांकि रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इतने बड़े स्तर के पुनर्विकास कार्य में चरणबद्ध तरीके से काम करना पड़ता है और तय तारीखें बदलना असामान्य नहीं है। फिलहाल राहत की बात यह है कि यात्रियों के लिए कानकोर्स को प्लेटफॉर्म 2 से 6 तक खोल दिया गया है और लिफ्ट सुविधा शुरू होने से आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो गया है।