Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा पंचकूला : पंचकूला पुलिस ने महिला सुरक्षा और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक त्वरित कार्रवाई में 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज स्थानीय अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी पंचकूला क्षेत्र की निवासी है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके परिवार का एक परिचित युवक 20 जनवरी को उसे बहला-फुसलाकर अपनी कार में ले गया और वहां उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई सुनीता ने तुरंत जांच शुरू की और 21 जनवरी को आरोपी को धर दबोचा। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसकी उचित काउंसलिंग करवाई जा रही है। पिंजौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानून के कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धारा 6 (और भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 96, 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डीसीपी पंचकूला, सृष्टि गुप्ता ने समाज और अभिभावकों को सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा: "समाज में इस प्रकार के जघन्य अपराधों को रोकने के लिए अभिभावकों और बच्चों का सतर्क रहना बेहद जरूरी है। मेरी आम जनता से अपील है कि किसी पर भी, चाहे वह कितना ही करीबी क्यों न हो, आंख मूंदकर विश्वास न करें। बच्चों के साथ नियमित संवाद बढ़ाएं ताकि वे सुरक्षित महसूस करें और मन की बात साझा कर सकें। किसी भी अनहोनी की स्थिति में बिना डरे तुरंत पुलिस की सहायता लें। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, जो भविष्य में ऐसे अपराधियों के लिए एक कड़ा सबक बने।"