Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला 22 Jan : पंचकूला में चोरी की वारदातों पर लगाम कसते हुए पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सैक्टर-14 में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोना-चांदी के गहने बरामद किए हैं। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचकूला के सैक्टर-14 स्थित एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा कीमती गहनों की चोरी की गई है। सूचना के आधार पर थाना सैक्टर-14 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 इन्चार्ज मुकेश सैनी की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 18 जनवरी को आरोपी दीपक, निवासी जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में किरायेदार अभयपुर, सैक्टर-19 पंचकूला, को काबू किया। आरोपी को 19 जनवरी को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर सैक्टर-19 पंचकूला स्थित उसके किराये के मकान से चोरी किए गए सोना व चांदी के गहने बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी का माल बरामद होने के बाद पुलिस ने आज आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक पंचकूला, मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा," चोरी, लूट और सेंधमारी जैसे अपराधों में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगे भी इस तरह के अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।" पंचकूला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।