जालंधर/यूटर्न/27 जून। जालंधर देहात की सीआईए स्टाफ पुलिस ने विदेश में छिपे कुख्यात गैंगस्टर डोनी बल गैंग के मुख्य सरगना और उसके एक अन्य साथी हथियार तस्कर को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट कार, 30 बोर की एक पिस्तौल, एक 12 बोर की पंप एक्शन गन और एक अन्य 32 बोर की पिस्तौल (2 कारतूसों के साथ) बरामद की है। आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू अमृतसर और मनीष उर्फ जंसा होशियारपुर के रहने वाले हैं। उन पर पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग के बदमाश इलाके में वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद नाकेबंदी की मदद से इन्हें दबोचा गया।
आरोपी 2017 में गैंगस्टर डोनी बल संपर्क में आया था
पुलिस जांच अनुसार मुख्यरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू साल 2017 में अमृतसर जेल में बंद रहने के दौरान गैंगस्टर डोनी बल के संपर्क में आया था। जेल के अंदर ही मिलकर अपना अलग गैंग तैयार किया, जिसका संबंध जगू भगवानपुरिया गैंग की दुश्मनी से जुड़ा है। भगवानपुरिया गैंग से दुश्मनी के चलते सुखजिंदर जालंधर देहात के बिलगा और महितपुर इलाके में छिपा था और उसने अपनी सुरक्षा तथा वारदातों के लिए भारी मात्रा में अवैध हथियार जमा कर रखे थे। मार्च 2026 में महितपुर पुलिस द्वारा बरामद की गई एक विदेशी ग्लॉक पिस्तौल भी विदेश में बैठे डोनी बल ने ही सुखजिंदर बिट्टू के जरिए भिजवाई थी।
पकड़े गए आरोपियो का अपराधिक रिकॉर्ड
आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड बेहद खौफनाक है। सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ अमृतसर, तरनतारन और जालंधर के विभिन्न थानों में हत्या (धारा 302), हत्या के प्रयास (धारा 307) और आर्म्स एक्ट के तहत करीब 12 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, मनीष उर्फ जंसा के खिलाफ भी होशियारपुर के थानों में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
----