Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 22 Jan । नगर निगम में सत्ता की कुर्सी को लेकर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं, जिससे स्पष्ट हो गया है कि चुनाव त्रिकोणीय रहेगा और किसी भी तरह के चुनावी समझौते की गुंजाइश नहीं है। कांग्रेस ने मेयर पद के लिए अनुभवी नेता गुरप्रीत सिंह गाबी पर भरोसा जताया है। पार्टी ने सीनियर डिप्टी मेयर के रूप में सचिन गालव और डिप्टी मेयर के लिए निर्मला देवी को भी नामित किया है। कांग्रेस का पूरा पैनल आज दोपहर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करेगा। आम आदमी पार्टी ने भी आक्रामक रणनीति के तहत अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वार्ड नंबर 25 से पार्षद योगेश ढींगरा को मेयर पद का चेहरा बनाया है, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर के लिए मुन्नवर खान और डिप्टी मेयर के लिए जसविंदर कौर को मैदान में उतारा गया है। AAP के प्रत्याशी आज शाम नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा ने भी मेयर पद के लिए सौरभ जोशी को उतारकर मुकाबले को पूरी तरह खुला बना दिया है। पार्टी स्तर पर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है और पार्षदों को एकजुट रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। तीनों दलों के अलग-अलग उम्मीदवारों के सामने आने से नगर निगम में नेतृत्व को लेकर मुकाबला और तीखा हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह चुनाव न केवल मेयर की कुर्सी तय करेगा, बल्कि आने वाले समय में चंडीगढ़ की स्थानीय राजनीति की दिशा भी निर्धारित करेगा। नामांकन के साथ ही नगर निगम परिसर में राजनीतिक हलचल तेज होने के आसार हैं।