Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
**राकेश भटेजा (भारती फार्मा, जालंधर) द्वारा 4 लाख रुपये का चेक बाबा बरफानी लंगर सेवा समिति मुकेरियाँ, हुशियारपुर की शाखा माहिलपुर के प्रतिनिधियों के माध्यम से समिति को दिया गया
**राकेश भटेजा की ओर से लीफोर्ड कंपनी द्वारा भेजे गए 4 लाख रुपये के चेक के साथ यात्रियों के लिए दवाइयां और गर्म जैकेट भी दिए गए
बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं की सेवा हेतु बालटाल लंगर के लिए रसद भेजी गई
3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर लंगर सेवा की तैयारियां पूरी
माहिलपुर से बालटाल के लिए लंगर सामग्री रवाना, श्रद्धालुओं की सेवा को लेकर उत्साह
हुशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : बाबा बरफानी लंगर सेवा समिति मुकेरियाँ, हुशियारपुर माहिलपुर की ओर से श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में लगने वाले लंगरों के लिए डेरा बापू गंगा दास के दरबार माहिलपुर से रसद का ट्रक दास मनदीप सिंह बैंस मुख्य सेवादार द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अनिल कुमार काला, जुगिंदर पाल पिंकी, विक्की अग्निहोत्री, रोहित धवन और अनुराग हाड़ां ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी समिति द्वारा बालटाल लंगर-3 पर शुद्ध देसी घी का लंगर एक महीने के लिए लगाया जा रहा है। इस अवसर पर समिति की ओर से वहां होने वाले अन्य खर्चों को ध्यान में रखते हुए 4 लाख रुपये का चेक जो लीफोर्ड हेल्थ केयर लिमिटेड के मालिक अनिल गुप्ता और जीवन गुप्ता द्वारा अपने डिस्ट्रीब्यूटर भारती फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स के संस्थापक राकेश भटेजा के माध्यम से दिया गया था समिति को भेंट किया इस अवसर पर राकेश भटेजा द्वारा यात्रियों के लिए दवाइयां, ओआरएस तथा सेवादारों के लिए जैकेट भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर पहले दरबार बापू गंगा दास जी में हवन किया गया और संगतों द्वारा भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया। इस मौके पर गगनदीप कौशल, नरिंदर आनंद, बलबीर ठाकुर, नवदीप नैय्यर, सुभाष गौतम, सुरिंदर शर्मा, वर्खा सिंह, योगेश बाली, राज कुमार जोंटी, मास्टर बलबीर वर्मा, बाबू गुरचरन दास, मास्टर अचर कुमार जोशी, जोगिंदर पाल पिंकी, अनिल कुमार काला, विक्की अग्निहोत्री, पंडित जगपाल, पंडित सहज राम, सुरिंदर पाल शर्मा, तनवीर, जगदीश चिटकारा, अनुराग हांडा, विजय संतोष शर्मा, उमेश गौतम (चंडीगढ़), अमन ठाकुर (मुकेरियाँ), विनोद कुमार (सुल्तानपुर लोधी), प्रदीप कुमार (हुशियारपुर), अशोक कुमार (गढ़शंकर) आदि के अतिरिक्त भारी गिनती में अन्य संगतें उपस्थित रहीं।