Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: पंजाब में 'निक्के कदम बड़ा विकास' अभियान शुरू, जन्म से तीन साल तक हर बच्चे का बनेगा डेवलपमेंट रिपोर्ट कार्ड - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेढ़ लाख बच्चों को पहले चरण में मिलेगा लाभ, 6,000 नई आंगनबाड़ी वर्करों की होगी भर्ती
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब सरकार ने जन्म से तीन वर्ष तक के बच्चों के समग्र शारीरिक, मानसिक और पोषण संबंधी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी 'निक्के कदम बड़ा विकास' अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत प्रत्येक नवजात और तीन वर्ष तक के बच्चे का विस्तृत विकास रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा, जिससे उनके स्वास्थ्य, पोषण और मानसिक विकास की नियमित निगरानी की जा सकेगी। इस अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को चंडीगढ़ के होटल ललित में महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में प्रदेश के करीब डेढ़ लाख बच्चों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक बच्चे के विकास से जुड़ी जानकारी आंगनबाड़ी वर्कर नियमित रूप से दर्ज करेंगी। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे वैज्ञानिक तरीके से बच्चों के विकास का आकलन कर समय रहते किसी भी समस्या की पहचान कर सकें। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक क्षेत्र में अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए जाएंगे। इन ग्रुपों के माध्यम से माता-पिता को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और मानसिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही वे अपने बच्चे की विकास संबंधी जानकारी प्राप्त कर विशेषज्ञों से आवश्यक सलाह भी ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषण, मानसिक विकास में देरी, व्यवहार संबंधी समस्याओं और अन्य स्वास्थ्य संबंधी विकारों की शुरुआती अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि विभिन्न सर्वेक्षणों में यह सामने आया है कि विकास संबंधी समस्याएं केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपन्न परिवारों के बच्चों में भी ऐसे मामले देखने को मिले हैं। इसलिए यह योजना सभी वर्गों के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब के प्रत्येक गांव और शहर में जन्म लेने वाले हर बच्चे तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से आने वाले समय में 6,000 नई आंगनबाड़ी वर्करों की भर्ती भी की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अभियान बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध पंजाब के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।