Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस को बड़ी सफलता, ₹1.5 करोड़ की साइबर ठगी का छठा आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला: पुराने साइबर ठगी मामलों के निपटारे को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में पंचकूला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना टीम ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी के मामले में छठे आरोपी संदीप कुमार निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के अनुसार पंचकूला निवासी व्यक्ति को नवंबर 2023 में टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया था। आरोपियों ने पहले 20 हजार रुपये निवेश पर 22 हजार रुपये का फर्जी प्रॉफिट दिखाकर विश्वास जीता। इसके बाद अलग-अलग खातों में करीब 80 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए। बाद में रकम निकालने के नाम पर 30 प्रतिशत टैक्स बताकर 30 लाख रुपये और ऐंठ लिए गए। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी संदीप के खिलाफ यूपी और दिल्ली में साइबर ठगी के दो मामले और नौ शिकायतें दर्ज हैं। उसके खाते में देशभर से आई फ्रॉड की 1.41 करोड़ रुपये की रकम मिली है।