Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला पुलिस की बड़ी पहल, नशे की लत से जूझ रहे 20 लोगों का निःशुल्क इलाज शुरू
पंचकूला: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स विरोधी दिवस पर पंचकूला पुलिस ने ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशों पर जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-16 पुलिस चौकी प्रभारी भीम सिंह ने टीम के साथ लेबर चौक पर नशा मुक्ति केंद्र सेक्टर-6 के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मजदूरों और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, पारिवारिक-सामाजिक नुकसान तथा उपचार सुविधाओं की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान 20 नशा पीड़ितों का निशुल्क उपचार शुरू करवाया गया। इसी कड़ी में रायपुर रानी क्षेत्र के मौली गांव में एएसआई शिवानी ने टीम के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे से जूझ रहे लोग या उनके परिजन बिना डर पुलिस से संपर्क करें। पुलिस उपचार और पुनर्वास में पूरी सहायता करेगी।