नई दिल्ली 26 Jun । ऑडियो मनोरंजन प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम अपने माइक्रोड्रामा ऐप ‘पॉकेट टीवी’ को बंद करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने यह फैसला पिछले एक साल में माइक्रोड्रामा सेगमेंट में तेजी से बढ़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए लिया है। पॉकेट टीवी को शॉर्ट वीडियो और माइक्रोड्रामा कंटेंट के लिए पेश किया गया था, लेकिन इस क्षेत्र में कई नए प्लेटफॉर्म के आने से यूजर्स और कंटेंट मार्केट में मुकाबला काफी कड़ा हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब अपने मुख्य ऑडियो कंटेंट बिजनेस पर अधिक फोकस कर सकती है। पॉकेट एफएम ने ऑडियो सीरीज और स्टोरीटेलिंग के जरिए बड़ी संख्या में श्रोताओं को जोड़ा है। ऐसे में कंपनी अपने संसाधनों को उसी सेगमेंट में मजबूत करने की रणनीति अपना सकती है।
माइक्रोड्रामा सेगमेंट में पिछले कुछ समय से शॉर्ट फॉर्म कंटेंट की मांग बढ़ी है, लेकिन इसके साथ ही लागत, कंटेंट क्वालिटी और यूजर रिटेंशन जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। पॉकेट टीवी को बंद करने का फैसला इसी बदलते बाजार परिदृश्य से जोड़कर देखा जा रहा है।