Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चेरमैन हरपाल चीमा के आदेशों के बावजूद एडिड स्कूलों के अध्यापकों की तनख्वाह जारी न होने पर रोष, यूनियन ने संघर्ष का ऐलान किया
मोहाली (दलजीत अजनोहा) : पंजाब के एडिड स्कूलों के हजारों अध्यापक और अन्य कर्मचारियों की तनख्वाहें लंबे समय से जारी न होने के कारण रोष बढ़ता जा रहा है। एडिड स्कूल कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया है कि कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन हरपाल सिंह चीमा द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पिछली दिन हुई बैठक में तनख्वाहें तुरंत जारी करने के आदेश दिए जाने के बावजूद अभी तक किसी भी जिले के अध्यापकों की तनख्वाह जारी नहीं की गई है। यूनियन के प्रदेश प्रधान गुरमीत सिंह मदनीपुर और जनरल सेक्रेटरी शरणजीत सिंह कादिमाजरा ने कहा कि आज यूनियन के नेताओं द्वारा मोहाली में शिक्षा अधिकारियों से बैठक की गई। मुख्य कार्यालय की ओर से किसी भी जिले की तनख्वाह ग्रांट जारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि एडिड स्कूलों के अध्यापक और अन्य कर्मचारी वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक के दौरान तनख्वाहें जल्द जारी करने का भरोसा दिया गया था, पर शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 4 जून को शिक्षा विभाग को लिखित में मीटिंग के मिनट्स दिए गए थे पर मिलने से इनकार के बहाने बैठक नहीं की गई। एडिड स्कूलों से सेवा मुक्त किए गए अध्यापकों के ढाई-ढाई साल से पीपीओ ऑर्डर पेंडिंग हैं। सिफारिशियों पर मिलने वालों के केस लाइन तोड़-फोड़ के आधार पर प्राथमिकता पर किए गए हैं। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तनख्वाहें तुरंत जारी नहीं की गईं तो यूनियन जल्द ही प्रांतीय स्तर की बैठक करके डीपीआई कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण कर्मचारियों में भारी निराशा और रोष है। यूनियन ने पंजाब सरकार से मांग की है कि एडिड स्कूलों के अध्यापकों और कर्मचारियों की बकाया तनख्वाहें तुरंत जारी कर उन्हें आ रही आर्थिक मुश्किलों से राहत दी जाए। इस मौके पर महेश गौतम, गुरदीप सिंह, बलवंत कौर तथा अन्य भी मौजूद थे।