Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: भगवंत मान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, राज्यपाल को पत्र लिखकर तरुण चुघ ने उठाए गंभीर सवाल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच की मांग
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पत्र की प्रति पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को भी भेजी गई है। मीडिया से बातचीत करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में इस प्रकार का विवाद अत्यंत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े एक कथित विवादित वीडियो को लेकर उत्पन्न मामले में धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। चुघ ने कहा कि वायरल वीडियो को लेकर जब विभिन्न स्तरों पर सवाल उठे तो मुख्यमंत्री की ओर से इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार वीडियो बताया गया। उन्होंने दावा किया कि बाद में स्वतंत्र जांच में अलग तथ्य सामने आए, जिसके बाद विवाद और गहरा गया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मामले से जुड़े तथ्यों को प्रभावित करने के लिए सरकारी तंत्र, वरिष्ठ अधिकारियों और कथित फॉरेंसिक रिपोर्टों का सहारा लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो यह केवल सत्ता के दुरुपयोग का मामला नहीं, बल्कि धार्मिक संस्थाओं की गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय भी है। तरुण चुघ ने मांग की कि पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले सभी पहलुओं की पड़ताल की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच प्रभावित होने की आशंका बनी रह सकती है। इसलिए मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संवैधानिक और कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए। भाजपा नेता ने पंजाब की जनता, धार्मिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से भी इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह विषय केवल राजनीतिक विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक आस्था और संस्थागत मर्यादाओं से भी जुड़ा हुआ है। चुघ ने कहा कि पंजाब की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से है तथा सभी पक्षों को इस विरासत और संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी और जनता के मन में उठ रहे सवालों का समाधान होगा।