Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: रवनीत बिट्टू ने एससी आयोग के सामने स्वीकार की गलती, कहा- पहले ही माफी मांग चुका हूं - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
एससी आयोग में पेश होकर बिट्टू ने कहा- कानूनी दृष्टि से मेरा बयान गलत था
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को पंजाब एससी आयोग के सामने पेश हुए। जातिसूचक टिप्पणी मामले में उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए माना कि घटना के दौरान उनके मुंह से निकले शब्द कानूनी रूप से गलत थे और इसके लिए वह पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। बिट्टू ने कहा कि घटना वाले दिन हालात बेहद तनावपूर्ण थे। उन्होंने यह भी बताया कि विवाद से जुड़ा वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है। क्या बोले बिट्टू? बिट्टू के अनुसार, उन्हें सबसे पहले संगरूर में एक एसपी अधिकारी ने रोका और बताया कि भाजपा नेता ओंकार सिंह को बलिया थाने में हिरासत में लिया गया है। इसके बाद जब वह बलिया पहुंचे, तो जानकारी मिली कि ओंकार को संगरूर ले जाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ बदसलूकी हुई और अपमानजनक शब्द कहे गए, जिससे वह आहत हुए। बाद में संगरूर और फिर धूरी पहुंचने पर भी पुलिस अधिकारियों द्वारा रास्ता रोके जाने और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। “भावुक होकर निकले शब्द” बिट्टू ने आयोग के सामने कहा कि पुलिस के व्यवहार और माहौल के कारण वह भावुक हो गए थे। उन्होंने दोहराया कि अगर उनके मुंह से कोई आपत्तिजनक शब्द निकले, तो इसके लिए वह खेद प्रकट करते हैं। क्या है पूरा मामला? यह विवाद 26 मई 2026 को पंजाब निकाय चुनाव के मतदान के दिन का है। धूरी (संगरूर) में भाजपा नेता ओंकार सिंह की हिरासत को लेकर बिट्टू और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद उन पर जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप लगे। आम आदमी पार्टी ने इस घटना को ‘गुंडागर्दी’ करार दिया था। आयोग ने लिया था संज्ञान मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए पंजाब एससी आयोग ने बिट्टू को तलब किया था और संगरूर पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। वह पहले निर्धारित तारीखों पर पेश नहीं हो सके थे, लेकिन अब उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आयोग के सामने अपना पक्ष रख दिया है।