Uturn Time
Breaking
Sangrur: शुभम शर्मा बने पंजाब यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, रिकॉर्ड वोटों के साथ हासिल की जीत New Delhi: ब्रिक्स एनएसए ने वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई New Delhi: दिल्ली में मजदूर वर्ग को स्वास्थ्य सुरक्षा, 2 लाख तक व्यक्तिगत और 10 लाख तक परिवार को कैशलेस उपचार New Delhi: दिल्ली में 20 लाख लोगों को मिलेगा पक्का घर, झुग्गी पुनर्वास योजना का बड़ा ऐलान New Delhi: जयशंकर का मंगोल रिफाइनरी प्रोजेक्ट दौरा, ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम Bhopal: हिंदुस्तान कोका-कोला समूह के 300 करोड़ रुपये निवेश से मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम New Delhi: कांग्रेस ने मोहन यादव और उनके परिवार की भूमि खरीद पर पारदर्शिता को लेकर उठाए प्रश्न New Delhi: सीयूईटी-यूजी 2026 परिणाम में चमका प्रतिभा का कमाल, एक छात्र ने चार विषयों में हासिल किया परफेक्ट स्कोर Kanpur: एमडी उदित के नेतृत्व में नारायणा में 375 यूनिट रक्तदान में सफल रही डा. एम पी मिश्रा और डा. रोहिणी श्रीवास्तव की टीम Panipat: ओपस बिडला प्लांट एचएसआईडीसी में 23 कर्मचारियों को व्यवसायिक प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया Panipat: रोजगार और औद्योगिक विकास की धुरी बनेगा पावरलूम सेक्टर, प्रशासन करेगा हरसंभव सहयोग: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार Jalandhar: दो दिन में सुलझा जालंधर क्लिनिक फायरिंग मामला, पुलिस की जांच टीम को बड़ी सफलता
Logo
Uturn Time
एमडी उदित के नेतृत्व में नारायणा अस्पताल की टीम ने कानपुर में 375 यूनिट रक्तदान अभियान को बनाया सफल
कानपुर (सुनील बाजपेई) : यह महानगर किसी दुर्घटना या बीमारी का शिकार होने पर असमय मृत्यु के खिलाफ जीवन के पक्ष में विश्व के सबसे बड़े दान रक्तदान के आयोजन में भी अव्वल चल रहा है। इसके प्रमुख श्रेय धारकों में अनगिनत अन्य के साथ सर्वोत्तम और सस्ती चिकित्सा के रूप में भी समाज सेवा में अग्रणी नारायणा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भी शामिल है। अपने दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के तहत 375 यूनिट रक्तदान करने कराने वाले नारायणा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का उद्देश्य आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) के प्रचारक भवानी तिवारी की मौजूदगी में रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में हर दृष्टिकोण से जनहित में अव्वल नारायणा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक (एम डी) उदित नारायणा तथा पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एम. पी. मिश्रा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है तथा रक्तदान करने से रक्तदाता के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ता, बल्कि यह एक सुरक्षित एवं मानवीय सेवा है। इस मौके पर नारायणा ब्लड सेंटर की प्रभारी डॉ. रोहिणी श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी इच्छुक नागरिकों से रक्तदान के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की भी अपील की। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान के लिए इस अवसर पर डॉ. दीक्षा, डॉ. देवेश एवं डॉ. अभिलाष सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।