Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, निजी स्कूल अब 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक, फीस वृद्धि सीमा तय
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए वार्षिक फीस बढ़ोतरी की सीमा तय कर दी है। सरकार के नए आदेश के अनुसार, राज्य के सभी अनएडेड (बिना सहायता प्राप्त) निजी शैक्षणिक संस्थान अब हर साल अधिकतम 5 प्रतिशत तक ही फीस बढ़ा सकेंगे। इससे अधिक वृद्धि की अनुमति नहीं होगी। यह नियम पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अंतरराष्ट्रीय बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा, यदि किसी स्कूल ने पिछले 36 महीनों में 15 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाई है, तो उसे अतिरिक्त वसूली गई राशि अभिभावकों को वापस करनी होगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि फीस बढ़ाने से पहले स्कूलों को निर्धारित समिति के समक्ष छह महीने पहले आवेदन करना होगा। साथ ही, संस्थानों को वित्तीय ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत कर यह बताना होगा कि फीस बढ़ाने की आवश्यकता क्यों है। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। पांचवीं तक के स्कूलों के लिए पहली बार 50 हजार और दूसरी बार 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। आठवीं तक के स्कूलों के लिए यह जुर्माना क्रमशः 1 लाख और 3 लाख रुपये होगा, जबकि बारहवीं तक के स्कूलों के लिए पहली बार 2 लाख और दूसरी बार 5 लाख रुपये का दंड निर्धारित किया गया है। तीसरी बार नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस निर्णय से अभिभावकों को राहत मिलेगी और निजी स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर की जाने वाली मनमानी पर रोक लगेगी।