Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बिना नंबर प्लेट वाले टिपर से हादसा, बार एसोसिएशन ने जताया रोष डेराबस्सी 19 Jan : तहसील रोड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिना नंबर प्लेट वाले मिट्टी ढोने वाले एक टिपर ने पैदल जा रहीं दो महिला नोटरी वकीलों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों वकील घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार वकील मैडम प्रतिभा और मैडम बबीता अदालत परिसर की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान जाम में फंसे टिपर चालक ने लापरवाही से वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे दोनों वकील उसकी चपेट में आ गईं। गनीमत रही कि आगे अचानक एक मोटरसाइकिल आ जाने से टिपर रुक गया, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया। घटना के बाद वकीलों में भारी रोष देखने को मिला। बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रमजीत सिंह दप्पर की अगुवाई में वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और दिन के समय शहर में टिपरों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। वकीलों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से आम लोगों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है। मामले को लेकर एसडीएम अमित गुप्ता ने वकीलों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही संबंधित विभागों के साथ बैठक कर दिन के समय टिपरों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।