Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: पंचकूला में योग दिवस पर सीएम नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, स्कूलों में कक्षा 3 से 9 तक योग होगा अनिवार्य - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम सैनी का बड़ा कदम, बच्चों को छोटी उम्र से सिखाया जाएगा योग
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में योग को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि योग को शिक्षा और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा, ताकि युवाओं में स्वस्थ और संतुलित जीवन की नींव मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से कक्षा 3 से 9 तक योग शिक्षा को पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग को नियमित रूप से लागू करने के लिए पीटीआई, डीपीईडी, पीजीटी और चयनित पीआरटी शिक्षकों को विशेष योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में योग से संबंधित प्रश्न अनिवार्य किए जाएंगे, जिसके लिए परीक्षा नीति में संशोधन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा और योग के लिए राज्य स्तरीय संस्थान स्थापित करने की भी घोषणा की, जहां स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रदेश के विश्वविद्यालयों में स्थापित किए जा रहे पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में योग को प्रमुख घटक के रूप में शामिल किया जाएगा, जिससे शोध, प्रशिक्षण और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों के स्पोर्ट्स विभागों का नाम बदलकर “स्पोर्ट्स एंड योग विभाग” किया जाएगा और राज्य की खेल नीति में योगासन को एक खेल के रूप में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि योग पाठ्यक्रम में आयुर्वेद के कुछ अंश जोड़े जाएंगे और आयुष योग कोच के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान राज्य गीत का सामूहिक गायन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, सांस्कृतिक मूल्यों और राज्य के प्रति गर्व की भावना विकसित होगी। उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य योग को केवल व्यायाम तक सीमित न रखकर एक वैज्ञानिक और संतुलित जीवनशैली के रूप में स्थापित करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।