Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hoshiarpur: ईंटों‌ के दामों में अप्रत्याशित उछाल किसी भी आम आदमी के अपना घर हो के सपने को चकनाचूर करने के लिए काफी: रणजीत राणा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर में निर्माण लागत बढ़ी, ईंटों के दाम बढ़ने से आम जनता परेशान
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : शिवसेना (बाल ठाकरे) पंजाब के प्रधान रणजीत राणा द्वारा जारी‌ प्रैस नोट में कहां गया कि आज के समय में जब महंगाई पहले ही आसमान छू रही है, ऐसे में ईंटों‌ के दामों में अप्रत्याशित उछाल किसी भी आम आदमी के अपना घर हो के सपने को चकनाचूर करने के लिए काफी है और एक आम परिवार के बजट पर कडा प्रहार करने वाला है। ईंट भट्टा मालिकों ने‌ एकदम से ईंटों के दाम दोगुने करने से एक आम घर बनाने की लागत में सीधे तौर पर लाखों रुपये की लागत बढ़ाकर रख दी है‌ जिससे अपना घर बनाना मध्यम या गरीब परिवार के बजट से बाहर हो गया है। इस अवसर पर रणजीत राणा ने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि क्या प्रशासनिक अधिकारियों ने ईंट भट्टा मालिकों द्वारा ईंटों के बेतहाशा रेट बढ़ाकर सीधे तौर पर जनता का शोषण किया जा रहा है और आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले पर वह "आंखों पर पट्टी और मुंह पर उंगली" रखकर पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है और भट्ठा मालिक दोनों हाथों से जनता को लूट कर माला माल हो रहे हैं उस पर प्रशासनिक अधिकारीयों को लापरवाही देखिये की ईंट भट्टा मालिकों द्वारा जनता से की जा रही भारी लूट को देखकर भी चुप्पी साधे बैठे हैं उनके द्वारा कोई कानूनी सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं ​उन्होने याद दिलाया कि पुराने समय में सरकारों और डिप्टी कमिश्नरों द्वारा खाने पीनेक वस्तुओं और ईंटों के रेट तय किए जाते थे, ताकि कोई भी ब्लैक मार्केटिंग या मनमानी न कर सके । ​रणजीत राणा ने पंजाब सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों से मांग है कि‌ बुनियादी निर्माण सामग्री ( ईंट, रेत, बजरी) के दामों पर सरकार जल्द अंकुश लगाए पंजाब सरकार व जिला प्रशासन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तुरंत दखल देकर शहर की भट्टा एसोसिएशन के साथ बैठक करके जनता के प्रति जवाबदेही तय करें ताकि समय-समय की सरकारों द्वारा जारी स्लोगन की लोगों का अपना घर का सुंदर सपना साकार‌ हो सके‌ ।