Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hoshiarpur: आरटीओ की ओर से ल् विशेष रात्रिकालीन जांच, 11 वाहनों के काटे चालान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
आरटीओ की सख्ती, होशियारपुर में रातभर चली जांच में 11 चालान
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अमनदीप कौर घुम्मण के नेतृत्व में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए जिले में विशेष रात्रिकालीन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान माहिलपुर-जेजों रोड तथा गढ़शंकर-नंगल रोड पर वाहनों की गहन जांच की गई। आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणियों के कुल 11 वाहनों के चालान किए गए। इनमें निर्धारित क्षमता से अधिक भार ढोने, निर्धारित मापदंडों से अधिक सामान ले जाने तथा मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन शामिल थे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। ओवरलोडिंग और नियमों का उल्लंघन न केवल वाहन चालकों के लिए बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी खतरा पैदा करता है। आरटीओ ने जिले के सभी ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिकों और चालकों से अपील की कि वे मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पूरी तरह पालन करें तथा वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक भार न लादें। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे विशेष जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।