Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
तीन स्थानों पर बनाए गए नामांकन केंद्र, सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, पंजाब द्वारा नगर निगम होशियारपुर की आम चुनाव-2026 की घोषणा कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार 22 जून से 25 जून 2026 तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 26 जून को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 27 जून को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के विभिन्न वार्डों के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से तीन स्थानों पर नामांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं। वार्ड नंबर 1 से 17 के उम्मीदवार एस.डी.एम. कार्यालय, तहसील कॉम्प्लेक्स, होशियारपुर (जेल चौक के निकट) स्थित कोर्ट रूम में अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसी प्रकार वार्ड नंबर 18 से 31 के उम्मीदवार लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क शाखा) के निर्माण मंडल नंबर-1 के कार्यकारी इंजीनियर कार्यालय, मुख्य डाकघर के निकट, सिविल लाइन, होशियारपुर में नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं वार्ड नंबर 32 से 50 के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स की प्रथम मंजिल स्थित कोर्ट रूम को नामांकन केंद्र बनाया गया है। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए संबंधित स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई, 2026 (रविवार) को नगर निगम के 50 वार्डों में मतदान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।