Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Amritsar: पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, विदेशी कनेक्शन वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
विदेशी हैंडलरों से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसओसी अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ एसएसओसी अमृतसर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर सक्रिय था और पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह नेटवर्क गैंगवार, फिरौती और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार आरोपितों पर आरोप है कि वे विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर हथियारों की सप्लाई और आपराधिक वारदातों की योजना में शामिल थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों के संबंध अमृतसर कमिश्नरेट क्षेत्र में दर्ज एक हत्या के मामले और बटाला में दर्ज हत्या के प्रयास के केस से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और अन्य सहयोगियों की पहचान तथा विदेशी हैंडलरों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।