Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर में भाजपा नेता नितिन नवीन का रोड शो, समर्थकों में दिखा उत्साह
जालंधर (Narendra Singh Danu) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार देर रात लगभग 10 बजे जालंधर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर शहर में रोड शो आयोजित किया गया, जो श्रीराम चौक (कंपनी बाग) से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक तक निकाला गया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में दोआबा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा कि पंजाब की धरती वीरता और साहस की प्रतीक रही है और यहां की जनता हमेशा आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में भाजपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है और इसका असर पंजाब में भी दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी संगठन को मजबूत कर रही है। रोड शो के बाद भाजपा अध्यक्ष ने स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दावा किया कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार बनाएगी। कार्यक्रम को पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने वाला बताते हुए इसे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।