Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीएसएफ ने अटारी बॉर्डर से किया योगाभ्यास और संदेश प्रसारित
अमृतसर (Narendra Singh Danu) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित वाघा-अटारी संयुक्त चेक पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, अनुशासन और मानसिक संतुलन का संदेश दिया। सीमा क्षेत्र में आयोजित इस विशेष योग सत्र की शुरुआत सुबह सामूहिक प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद जवानों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी सहित विभिन्न योगासन किए। कार्यक्रम में बीएसएफ अधिकारियों, जवानों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में लगातार ड्यूटी करने वाले जवानों के लिए योग शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक मजबूती का भी महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि योग तनाव को कम कर एकाग्रता और निर्णय क्षमता को बेहतर बनाता है, जो सुरक्षा ड्यूटी के लिए अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों के अनुसार योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासन और संतुलन पर आधारित एक जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को मानसिक रूप से स्थिर और आत्मविश्वासी बनाती है। इस अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य, एक संकल्प” और “योग से शक्ति, योग से सुरक्षा” जैसे संदेशों के माध्यम से योग के व्यापक महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना के साथ आयोजन संपन्न हुआ और प्रतिभागियों ने नियमित योग को जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया।