Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
एलनाज नौरोजी ने गुरुग्राम से योग अपनाने की लोगों से की अपील
गुरुग्राम (Narendra Singh Danu) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और वर्ल्ड म्यूजिक डे के अवसर पर शनिवार को सेक्टर-84 स्थित ऐलान मिरेकल मॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फिल्म अभिनेत्री एलनाज़ नौरोजी ने आमजन के साथ योगाभ्यास कर फिटनेस और मानसिक संतुलन का संदेश दिया। कार्यक्रम में उन्होंने सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया और उपस्थित लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। एलनाज़ नौरोजी ने कहा कि योग और संगीत दोनों ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही विधाएं मन को शांति देती हैं और व्यक्ति को स्वयं से जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आम लोगों से योग और संगीत को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि एक कलाकार के रूप में उनका जीवन लगातार यात्रा और व्यस्तताओं से भरा रहता है, ऐसे में योग उन्हें मानसिक संतुलन और स्थिरता बनाए रखने में मदद करता है, जबकि संगीत भावनाओं को अभिव्यक्त करने का माध्यम बनता है। अभिनेत्री ने कहा कि योग और संगीत दोनों में ही लोगों को जोड़ने, उन्हें प्रेरित करने और मानसिक रूप से सशक्त बनाने की क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर व्यक्ति को जीवन में ऐसी कोई न कोई गतिविधि अवश्य अपनानी चाहिए, जो उसे खुशी और आंतरिक शांति प्रदान करे। गौरतलब है कि एलनाज़ नौरोजी नेटफ्लिक्स सीरीज सेक्रेड गेम्स में ‘जोया मिर्जा’ के किरदार से काफी लोकप्रिय हुई थीं।