Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Jaipur: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान में सामूहिक योग कार्यक्रमों की धूम - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
प्रदेशभर में योग दिवस पर हुए कार्यक्रम, लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
जयपुर (Narendra Singh Danu): Jaipur समेत पूरे राजस्थान में 12वें International Yoga Day के अवसर पर शनिवार को बड़े स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह SMS Stadium के इंडोर स्टेडियम में हुआ, जहां सैकड़ों योग साधकों, पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों और आमजन ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में राज्यपाल Haribhau Bagde, सांसद मंजू शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री Premchand Bairwa समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सुबह 6 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद सामूहिक योगाभ्यास किया गया। राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थलों—अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट, जलमहल, आमेर किला और जंतर-मंतर—पर भी योग कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां हजारों लोगों ने भाग लिया। इन आयोजनों में स्कूल-कॉलेजों के छात्र, एनसीसी, पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। राज्यपाल ने सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाते हुए इसे स्वस्थ शरीर और संतुलित जीवनशैली का आधार बताया। वहीं, Jodhpur में सम्राट अशोक उद्यान में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जबकि Bhilwara में बारिश की आशंका के चलते कार्यक्रम स्थल बदलकर शांति भवन में किया गया। यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।