Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
टुटोमजारा में श्रद्धा के साथ ठंडे जल की छबील और भंडारा आयोजित
हुशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : श्री गुरु अर्जुन देव साहिब जी महाराज की लासानी शहादत तथा शहीदों सिंहों की स्मृति को समर्पित, संत बाबा अजीत सिंह जी महाराज की अपार कृपा के चलते कस्बे के समस्त निवासियों तथा प्रवासी भारतीयो गांव मेघोवाल दोआबा के सहयोग से और संत बाबा मखन सिंह जी, संत बाबा बलवीर सिंह जी शास्त्री (निर्मल कुटिया) तथा संत बाबा नागर सिंह जी मिसल तरना दल हरिया वेला टुटोमजारा के सहयोग से अड्डा टुटोमजारा में ठंडे-मीठे जल की छबील तथा चने के प्रसाद का भंडारा अनवरत रूप से लगाया गया। छबील का शुभारंभ ग्रंथी चरण सिंह जी द्वारा अकाल पुरख के चरणों में "सरबत के भले" की अरदास कर के किया गया। इसके उपरांत प्रबंधकों द्वारा महापुरखों को सिरोपा- सत्कार कर सम्मानित किया गया। समापन समय संत बाबा बलवीर सिंह जी शास्त्री द्वारा साहिब सतगुरु श्री गुरु अर्जुन देव साहिब जी महाराज की महान शहादत पर प्रकाश डाला गया तथा गुरु साहिबान के परोपकारी जीवन और उपदेश संगतों को बताये गए। अंत में बाबा जी द्वारा कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद की अरदास की गई। इस मौके पर प्रधान संतोक सिंह, मास्टर परमिंदर सिंह, चरणजीत सिंह, जगमाल सिंह, निहंग अमनदीप सिंह, गुरमिंदर सिंह ढिल्लों, परविंदर सिंह सोनू, फौजी ਸੋਹਣ सिंह, फौजी महिंदर सिंह, फौजी अजीत सिंह, परमजीत सिंह, सरबण सिंह, हरपाल सिंह, शिंदा भोला, लखवीर सिंह देनोवाल कलाँ, वीरां ब्रदर्ज, शरणप्रीत सिंह, हरजोत सिंह, जगविंदर सिंह जग्गी वीर, गुरदियाल सिंह ढिल्लो, जसप्रीत सिंह जस्सा, मनप्रीत सिंह भंवरा, नितीश पाठक, सुनील पाठक, ध्रुव पाठक, संदीप पाठक, इंदू ढिल्लो, आकाश ढिल्लो, शरण ढिल्लो, सुखमनजीत सिंह, प्रभजोत सिंह लाला, गोपाल कृष्ण पाठक, धर्मिंदर मान, रूबल, काकू बधड़न, जोधा सिंह ढिल्लो एवं अन्य संगत उपस्थित थे।