Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: हरियाणा में किसानों को आर्थिक संबल, 319.13 करोड़ की सहायता जारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
319.13 करोड़ रुपये से किसानों को मिली आर्थिक मजबूती
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और कृषि में तकनीक के इस्तेमाल पर तेजी से काम कर रही है। पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ऑनलाइन माध्यम से PM Kisan Samman Nidhi की 23वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। हरियाणा के 15.95 लाख किसानों को इस किस्त के तहत 319.13 करोड़ रुपये मिले हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 23 किस्तों के जरिए प्रदेश के किसानों को कुल 7,881.60 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब किसानों को किसी बिचौलिए या सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि तकनीक के माध्यम से सहायता राशि सीधे खातों में पहुंच रही है। यह व्यवस्था पारदर्शिता और किसानों के सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। पिछले 12 सीजन में 12 लाख किसानों को फसल खरीद के 1.80 लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 2022 में शुरू की गई योजना के तहत करीब 2 लाख किसानों ने 3 लाख एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण कराया है। इनमें से 23,930 किसानों को 44 हजार एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती के लिए सत्यापित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में 20,727 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की गई। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र, जींद, सिरसा और करनाल में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां अब तक 12 हजार से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि कृषि क्षेत्र को और मजबूत किया जा सके।