Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में विवाद,नए प्रधान की एकतरफा घोषणा खारिज कार्यकारिणी समिति ने कहा— चुनाव प्रक्रिया को दरकिनार करना असंवैधानिक मोहाली 19 Jan : मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (MIA) की पूरी कार्यकारिणी समिति ने कथित तौर पर प्रधान पद को लेकर की गई एकतरफा घोषणा को सिरे से खारिज कर दिया है। समिति ने स्पष्ट किया कि बिना चुनाव प्रक्रिया के एमआईए के अगले प्रधान के रूप में डिप्लास्ट प्लास्टिक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक गुप्ता के नाम की घोषणा संस्था के संविधान का उल्ट है। एमआईए के जनरल सेक्रेटरी दिलप्रीत बोपाराय ने कहा कि संस्था में अब तक सभी प्रधानों का चयन संस्था के मेमोरेंडम, आर्टिकल्स और बाय-लॉज अनुसार सामान्य सभा द्वारा मतदान प्रक्रिया से किया जाता रहा है। इस प्रक्रिया को दरकिनार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान दोनों के खिलाफ है। वर्तमान प्रधान मुकेश बंसल ने बताया कि एमआईए परिसर के शांतिपूर्ण कब्जे को लेकर मामला डिस्ट्रिक एवं सेशन कोर्ट , मोहाली में विचाराधीन है। ऐसे में बिना उचित प्रक्रिया के नए प्रधान की नियुक्ति करना पूरी तरह अनुचित और अस्वीकार्य है। कार्यकारिणी समिति ने लोकतांत्रिक शासन, कानून के शासन और एमआईए के संविधान की गरिमा बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी सदस्यों से स्थापित प्रक्रियाओं का सम्मान करने की अपील की है।