Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
समाजसेवी लक्ष्मी चंद चुघ को 36वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : वरिष्ठ पत्रकार अशोक चुघ के स्वर्गीय पिता एवं शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. लक्ष्मी चंद चुघ की 36वीं पुण्यतिथि आज श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर यज्ञ, पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया तथा उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। कार्यक्रम में हरियाणा पत्रकार संघ के जिला प्रधान विनोद पांचाल ने स्व. लक्ष्मी चंद चुघ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सच्चा संन्यासी बताया। उन्होंने कहा कि स्व. चुघ ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्व. चुघ के समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि स्व. लक्ष्मी चंद चुघ पाकिस्तान विभाजन के बाद पानीपत आकर बसे थे और यहां उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से शहर की पहली न्यूज पेपर एजेंसी स्थापित की। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए सूचना के प्रसार में अहम भूमिका निभाई। आज उनके द्वारा स्थापित इस कार्य को उनके पुत्र हरीश चुघ एवं कृष्ण चुघ न्यूज पेपर एजेंसी के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े सुपुत्र अशोक चुघ दैनिक समाचार पत्र में बतौर पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पुण्यतिथि के अवसर पर सलारगंज गेट के निकट श्रद्धालुओं को छोले-कुल्चे वितरित किए गए तथा राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर सेवा कार्य भी किया गया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ, जिसमें सभी ने स्व. चुघ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।