Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/19 जून। अमेरिका के वर्जीनिया में नवाशहर का 19 वर्षीय पंजाबी छात्र गौरव चोपड़ा ने अपने ही परिवार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस दर्दनाक घटना में गौरव के पिता सीता राम (सुविधा राम), माता कमलेश रानी और नानी महेंद्र कौर की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका 21 वर्षीय बड़ा भाई सजन इस हमले में बाल-बाल बच गया। आरोपी छात्र को पुलिस ने कार दुर्घटना और हथियार खराब होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक वारदात के बाद मृतक परिवार के पैतृक गांव लखपुर पंजाब में मातम पसरा हुआ है और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं। यह दिल दहला देने वाली घटना 17 जून की रात अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के बर्टन नावा शहर के अंतर्गत आने वाले स्कैनोन विलेज में हुई। अमेरिका के स्कैनोन विलेज में मची चीख-पुकारन पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 19 वर्षीय गौरव चोपड़ा यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास रियो ग्रांडे वैलीका छात्र है। उसने अचानक अपने ही घर में परिवार के सदस्यों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले के दौरान आरोपी गौरव ने अपनी 46 वर्षीय मां कमलेश रानी, 56 वर्षीय पिता सीता राम और 73 वर्षीय नानी महेंद्र कौर के सिर में गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। उसने अपने 21 वर्षीय बड़े भाई सजन को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वह किस्मत से बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गौरव मौके से फरार हो गया। ----