Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Jaipur: न्याय और जवाबदेही को लेकर Ashok Gehlot का पत्र, सीएम Bhajan Lal Sharma से की कार्रवाई की अपील - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
राजस्थान की राजनीति में फिर सक्रिय हुए Ashok Gehlot, सीएम को लिखा सख्त पत्र
जयपुर (Narendra Si ngh Danu) : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने कोटा और बीकानेर के सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद महिलाओं की मौत और किडनी फेल होने के मामलों को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma को पत्र लिखकर इसे सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी विफलता बताया है। गहलोत ने कहा कि हाल ही में कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा कर उन्होंने पीड़ित परिवारों और भर्ती महिलाओं से मुलाकात की। वहां की स्थिति को बेहद दर्दनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि गरीब परिवार सरकारी अस्पतालों पर भरोसा कर इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री के मुताबिक, बीते डेढ़ महीने में कोटा के सरकारी अस्पताल में पांच प्रसूताओं की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य महिलाओं की किडनी खराब होने के कारण उनका डायलिसिस चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों की राय के अनुसार दवाओं की गुणवत्ता, अस्पताल में संक्रमण और चिकित्सकीय लापरवाही संभावित कारण हो सकते हैं। गहलोत ने बीकानेर के PBM Hospital का भी जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी प्रसव के बाद पांच महिलाओं की किडनी फेल होने के मामले सामने आए हैं। शुरुआती जांच में ऑपरेशन थियेटर के पास गंदगी और संक्रमण की आशंका जताई गई है। उन्होंने मांग की कि All India Institute of Medical Sciences और राज्य सरकार की जांच रिपोर्ट तुरंत सार्वजनिक की जाए, ताकि मौतों और बीमारियों की असली वजह सामने आ सके। साथ ही दोषी डॉक्टरों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और प्रभावित महिलाओं के इलाज व किडनी ट्रांसप्लांट का पूरा खर्च सरकार उठाने की मांग भी की गई है। गहलोत ने कहा कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि ऐसी संस्थागत विफलता है जिसकी कीमत गरीब परिवारों ने अपनी जान और स्वास्थ्य से चुकाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले को दबाने या हल्के में लेने का कोई प्रयास जनता स्वीकार नहीं करेगी।