Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Shimla: सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल, विशेषज्ञ डॉक्टरों को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक लाभ - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों के लिए सरकार की सौगात, अतिरिक्त भत्ते की घोषणा
शिमला (Narendra Singh Danu) : हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने घोषणा की है कि प्रदेश में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को अब नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुधारों को लेकर गंभीर है और इस दिशा में डॉक्टरों के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में वह खुद विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक सुविधाओं और पर्याप्त स्टाफ से लैस कर उन्हें All India Institute of Medical Sciences के स्तर तक विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये आधुनिक चिकित्सा मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां के क्षेत्रीय और जोनल अस्पतालों को भी अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि मरीजों को अपने जिले में ही बेहतर इलाज मिल सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश में पहली बार रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक सुविधा शुरू की गई है, जिससे अब लोगों को महंगे इलाज के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का जनसंख्या के आधार पर वर्गीकरण किया जाए, ताकि जरूरत के हिसाब से स्टाफ और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। सरकार का मानना है कि इससे लोगों को घर के पास ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।