Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Gurugram: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
गुरुग्राम में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई, ढाई करोड़ की ठगी का भंडाफोड़
गुरुग्राम (Narendra Singh Danu) : निवेश के नाम पर 2.53 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दिल्ली से पकड़ा गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) गौरव फोगाट ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक और साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को साइबर अपराध थाना पश्चिम, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ निवेश के नाम पर करीब 2.53 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसीपी गौरव फोगाट के निर्देश पर निरीक्षक अमित की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जनक (विवेक विहार, दिल्ली), दिनेश कुमार (बावल, रेवाड़ी) और पवन कुमार (फतेहाबाद) के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम में से 15 लाख रुपये एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसी खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। 25 हजार वेतन और बोनस पर करते थे काम पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गिरोह के निर्देश पर ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करते थे। इसके बदले उन्हें 25 हजार रुपये मासिक वेतन और ठगी की राशि में से बोनस मिलता था। आरोपियों ने यह भी बताया कि उनका संपर्क अन्य साइबर ठगों से Telegram के जरिए हुआ था और वे पिछले छह महीने से इस गिरोह के लिए काम कर रहे थे। बरामदगी में शामिल: 36 मोबाइल फोन 53 एटीएम कार्ड 24 बैंक पासबुक 5 चेकबुक 2 आईपी कैमरा बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबर पुलिस के अनुसार, बरामद आईपी कैमरे सिम बॉक्स और साइबर अपराध गतिविधियों की निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।