Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का अभियान, दिल्ली में तीन दिन तक चलेंगे जन कल्याण शिविर
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली सरकार राजधानी में 18 से 20 जून तक 42 स्थानों पर बड़े स्तर पर जन कल्याण शिविर आयोजित करने जा रही है। इन शिविरों में केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य “सरकार को जनता के द्वार तक पहुंचाना” और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिकतम मामलों का निपटारा शिविर स्थल पर ही किया जाए। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेंगे शिविर अधिकांश शिविर स्कूल परिसरों में लगाए जाएंगे, जहां बैठने, सहायता और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। ये शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। इन सेवाओं का मिलेगा लाभ शिविरों में राशन कार्ड, आधार पंजीकरण, ई-श्रम कार्ड, जन धन खाता, पिंक कार्ड, स्टार्टअप और एमएसएमई ऋण, सहित कई सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जैसी योजनाओं के तहत पंजीकरण और लाभ की सुविधा भी दी जाएगी। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास व्यवस्था महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए भी विशेष सुविधाएं रहेंगी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लाड़ली योजना के साथ पेंशन योजनाओं का नवीनीकरण और आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। युवाओं और पर्यावरण पर भी फोकस सरकार ‘हौसलों की उड़ान’ और टैलेंट हंट जैसे कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को मंच देगी, वहीं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधों का वितरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर इन सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह पहल सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की दिशा में बड़ा कदम है।