Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
रेडक्रॉस का पहल, थानेसर में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर आयोजित
थानेसर (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) : उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला रेडक्रॉस शाखा द्वारा जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धजन एवं दिव्यांगजन जांच एवं माप शिविरों का 22 जून से 26 जून तक आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के शेड्यूल के अनुसार जानकारी देते हुए कहा कि इन शिविरों का आयोजन 22 जून को शाकुंभरी देवी मंदिर शाहबाद, 23 जून, अनाज मंडी धर्मशाला। लाडवा, 24 जून नगरपालिका कार्यालय पिहोवा, 25 जून को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय इस्माइलाबाद तथा 26 जून को रेड क्रॉस भवन कार्यालय सेक्टर 13 कुरुक्षेत्र में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क जांच एवं माप शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन जांच शिविरों में वृद्धजन एवं दिव्यांगजन का आकलन किया जाएगा कि किस व्यक्ति को व्हीलचेयर , ट्राईसाइकिल, बैसाखी, कृत्रिम हाथ या पैर, कानों से सुनने की मशीन आदि चाहिए। इनके पंजीकरण के लगभग 4 महीने बाद इनको ये सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। रेडक्रॉस सचिव रमेश चौधरी ने बताया कि जिस भी वृद्ध जन या दिव्यांजन को इस प्रकार के कृत्रिम अंग या व्हील चेयर आदि की जरूरत है वो अपने नजदीक लगने वाले शिविर में पहुंच कर पंजीकरण करवा ले। इन जांच शिविर में वरिष्ठ नागरिक जो की 60 वर्ष या उससे अधिक है अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति, जिसकी मासिक आय 15 हजार रुपए प्रतिमाह से कम हो का प्रमाण पत्र जो किसी सरपंच या पार्षद से लिखवाकर भी दे सकते है। या परिवार पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लेकर आनी है । इसी कड़ी में दिव्यांगजन जो अपनी यूनिक आईडी, आधार कार्ड, मासिक आय 22500 रुपए से कम हो , का प्रमाण पत्र किसी भी सरपंच या पार्षद से लिखवाकर दे सकते है या परिवार पहचान पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो जिसमें दिव्यांगता दर्शाई गई हो, अपने साथ लेकर लाएं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील कि है कि अगर आपके आसपास इस प्रकार का कोई व्यक्ति हो तो उन लोगों को यह जानकारी जरूर दे ताकि वो अपना पंजीकरण करवा सके।