Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
शराब तस्करी पर शिकंजा, 411 बोतलों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
कलायत (रवि जैस्ट) : एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला कैथल पुलिस अवैध शराब का धंधा करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए अलग अलग 4 मामलों में 4 आरोपियों को 411 बोतल शराब सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत एसएचओ पीएसआई अमन की अगुवाई में एएसआई बलजोर व सिपाही सुनील की टीम दोपहर के समय गश्त दौरान गांव खरक से सजूमा रोड़ हाईवे पुल के नीचे मौजूद थे। तभी एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी गांव सजूमा की तरफ से आती हुई दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा कर गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी दौरान गाड़ी से 23 पेटी देशी बोतल , 2 पेटी देशी पव्वे, 2 पेटी देशी आधा व 3 पेटी बीयर से कुल 360 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपी गाड़ी चालक की पहचान गांव खरक पांडवा निवासी जसमेर के रुप में हुई। दूसरे मामले में थाना कलायत पुलिस के एएसआई बलजोर की टीम को रात्रिकालीन गस्त दौरान गांव मटौर से बढसीकरी रोड़ पर मौजूद थी। तभी एक बाइक सवार तेज रफ्तार में उनके पास से बाइक की टंकी पर कुछ सामान रखकर निकला। जिससे पुलिस टीम ने संदिग्ध का पीछा करके बाइक सवार को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव बढसीकरी खुर्द निवासी दीपक के रूप में हुई। जांच दौरान तेल की टंकी पर रखी गत्ता पेटी से 16 बोतल देशी शराब बरामद हुई। तीसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस के एसआई महिपाल की टीम द्वारा गांव सेरधा निवासी बलिन्द्र सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी बलिन्द्र को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के मकान से 14 बोतल देशी शराब बरामद हुई। अन्य मामले में थाना चीका पुलिस के एएसआई विकास कुमार की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर सत्संग भवन चीका के पास नाकाबंदी करके पैदल आए संदिग्ध वार्ड नं 4 चीका निवासी बुटा सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे में 20 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।