Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी खत्म करने का प्रयास, जिला प्रधान-सांसदों से फीडबैक, रिपोर्ट पर तय होगी चुनावी रणनीति - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जिन नेतों से लिया जा रहा फीडबैक, उन पर ही गुट्‌टबाजी पर लगे आरोप मोहाली/यूटर्न/17 जून। पंजाब में 2027 में होने वाले चुनाव से ठीक पहले दिल्ली में राज्य के हालात और पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के तीन ऑब्जर्वर 17 जून को लगातार दूसरे दिन भी पार्टी के विधायकों व पूर्व विधायकों से फीडबैक ले रहे हैं। यह प्रक्रिया कल तक चलेगी। इसके बाद ऑब्जर्वर्स की तरफ से अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी जाएगी। माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस 2027 में होने वाले चुनाव से पहले नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपेगी। इस दौरान ऑब्जर्वर्स कोशिश कर रहे हैं कि हर नेता को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाए। वहीं, इस मौके सभी नेताओं ने दावा किया कांग्रेस एकजुट है। कांग्रेस के ऑब्जर्वर्स ने इंदिरा भवन में सांसदों, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्षों और पूर्व मंत्रियों समेत वरिष्ठ नेताओं से वन-टू-वन बातचीत कर उनकी राय जानी जा रही। मौजूदा विधायकों, पूर्व विधायकों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों से कल और परसों मुलाकात की जाएगी। ऑब्जर्वर्स से मिलने वाले नेताओं में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, डॉ. अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, डॉ. धर्मवीर गांधी और पूर्व पीपीसीसी प्रमुख शमशेर सिंह दूलो शामिल रहे। काफी अहम मानी जा रही रिपोर्ट सूत्रों के अनुसार, ऑब्जर्वर्स की यह कवायद पंजाब में पार्टी की जमीनी स्थिति का आकलन करने और हाईकमान को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने की बड़ी प्रक्रिया का हिस्सा है पंजाब कांग्रेस लंबे समय से गुटबाजी की समस्या से जूझ रही है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा और चरणजीत सिंह चन्नी से जुड़े गुट अक्सर अलग-अलग दिशा में खींचतान करते रहे हैं। पहले जिला प्रधानों-सांसदों पर ही गुट्‌टबाजी के लगे आरोप 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 77 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी, लेकिन 2022 के चुनाव में पार्टी भारी नुकसान उठाते हुए मात्र 18 सीटों पर सिमट गई। लेकिन अभी भी चर्चा है कि पिछले दो साल के दौरान पार्टी के कई जिला प्रधानों और सांसदों पर गुट्‌टबाजी के आरोप लगे हैं। अब ऐसे में उनसे ही फीडबैक लेकर रिपोर्ट बनाना, कितना सही है, यह आना वाला समय ही बताएगा। ----