Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/17 जून। फिरोजपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 अलग-अलग ऑपरेशनों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.775 किलोग्राम हेरोइन, 1,33,640 प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट, 39 कारतूस तथा 36,600 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जिले में सक्रिय नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना अरिफ के और थाना ममदोट में एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े हुए थे। पुलिस अब बरामद हेरोइन और प्रतिबंधित दवाओं के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। वित्तीय लेन-देन, तस्करी के नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। आरोपियों के वित्तीय लेन-देन, तस्करी के नेटवर्क और उनके अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम किया जा रहा है। फिरोजपुर पुलिस ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ----