Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Noida: नोएडा एयरपोर्ट से विमान सेवाओं का विस्तार, जम्मू और नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ानें - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
एयर कनेक्टिविटी में बड़ा विस्तार, नोएडा एयरपोर्ट से जम्मू और नवी मुंबई के लिए उड़ानें शुरू
नोएडा (Narendra Singh Danu) : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को दो नए शहरों के लिए वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत हो गई। अकासा एयर ने नवी मुंबई और इंडिगो ने जम्मू के लिए नियमित उड़ान सेवाएं शुरू कीं। इस अवसर पर एयरलाइंस कंपनियों ने उद्घाटन उड़ानों को हरी झंडी दिखाते हुए केक काटकर औपचारिक शुरुआत की। अकासा एयर नोएडा एयरपोर्ट से संचालन शुरू करने वाली दूसरी एयरलाइन बन गई है। कंपनी ने आज नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ानें शुरू कीं। पहली उड़ान नवी मुंबई से सुबह 7:25 बजे रवाना होकर 9:35 बजे नोएडा पहुंची, जबकि वापसी उड़ान सुबह 10:15 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे नवी मुंबई पहुंची। अकासा एयर की मुख्य शासन एवं रणनीतिक अधिग्रहण अधिकारी प्रिया मेहरा ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट से संचालन कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी के नए अवसर प्रदान करेगा। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि अकासा एयर की शुरुआत क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करेगी और उत्तर भारत में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। एयरपोर्ट से फिलहाल बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, जम्मू और नवी मुंबई के लिए दैनिक उड़ानें संचालित हो रही हैं। 1 जुलाई से 11 और शहरों के लिए सेवाएं शुरू होने की संभावना है, जिसके बाद यहां से प्रतिदिन लगभग 28 उड़ानें संचालित होने लगेंगी। एयरपोर्ट को कैट-3 लैंडिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे दिन और रात दोनों समय उड़ान संचालन संभव होगा। इसके अलावा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहाल (MRO) सुविधा विकसित करने की जिम्मेदारी अकासा एयर को सौंपी गई है। यह हब लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जिससे विमान मरम्मत की सुविधा देश में ही उपलब्ध हो सकेगी। इसी बीच, एयरपोर्ट से बुधवार को पहली कार्गो उड़ान शुरू होने की भी संभावना है, जो चेन्नई से पहुंचेगी। कार्गो संचालन एफकॉम कंपनी द्वारा किया जाएगा, जो बोइंग 737-800 मालवाहक विमानों के जरिए लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करेगी।