Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
शगुन समारोह से एक करोड़ से ज्यादा का बैग चोरी, वेटर बनकर घुसा शातिर, CCTV में कैद लुधियाना 18 Jan : पंजाब के लुधियाना में पक्खोवाल रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी की खुशियां उस समय सन्नाटे में बदल गईं, जब शगुन समारोह के दौरान सोने के गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। चोर ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि बैग में एक करोड़ रुपये से अधिक के गहने और कैश था। जानकारी के अनुसार यह बैग लड़की पक्ष का था, जिसमें दुल्हन की ज्वैलरी, दूल्हे के लिए तैयार किए गए गहने, परिवार के अन्य सदस्यों की ज्वैलरी और शगुन की नकदी रखी हुई थी। समारोह के दौरान जब बैग गायब मिला तो वहां हड़कंप मच गया। पहले मेहमानों से पूछताछ की गई, फिर तुरंत मैरिज पैलेस प्रबंधन और थाना सदर पुलिस को सूचना दी गई। वेटर बनकर आया, मौका देखकर उड़ाया बैग सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले दूर से गहनों वाले बैग पर नजर रखे हुए था। एक महिला ने बैग बुजुर्ग के पीछे रखा और खुद दूसरी ओर चली गई। इसी दौरान आरोपी वेटर की यूनिफॉर्म में वहां पहुंचा, लोगों की व्यस्तता का फायदा उठाया, बैग को कोट से ढका और तेजी से बाहर निकल गया। बाहर लगे कैमरों में भी वह सड़क पर बैग लेकर भागता हुआ कैद हो गया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी को ट्रेस करने में जुटी है। “वेटर की ड्रेस में चोर कैसे घुसा?” पीड़ित पक्ष के सदस्य पारिक शर्मा ने बताया कि बैग में दुल्हन और दूल्हे के गहनों के अलावा फंक्शन और शगुन की बड़ी रकम थी। उन्होंने सवाल उठाया कि वेटर की यूनिफॉर्म में कोई भी व्यक्ति अंदर कैसे घुस सकता है। फिलहाल थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। शादी की रौनक में हुई इस बड़ी चोरी ने मैरिज पैलेस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।