Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब पर बढ़ते कर्ज को लेकर तीक्ष्ण सूद ने सरकार को घेरा
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने बताया है कि मान सरकार ने पंजाब की आर्थिकता को बुरी तरह नहस -तहस कर दिया गया। 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के समय पंजाब पर 2 .82 लाख करोड़ का कर्ज़ा था जो कि 70 साल में पंजाब के ऊपर चढ़ा था । विधानसभा चुनावों से पहले आप सुप्रिमों केजरीवाल तथा भगवंत मान धड़ाधड़ गरंटियां घोषित कर रहे थे तो यह भी बता रहे थे कि उनकी सरकार आने पर 54 हज़ार करोड़ की अतिरिक्त सलाना आय अर्जित की जायगी। जिसमे 34 हज़ार करोड़ भृष्टाचार दूर करके तथा 20 हज़ार करोड़ सलाना अवैध माइनिंग बंद करके अर्जित किए जायगे। उन्होंने कहा कि अपने वादे के उल्ट आम आदमी पार्टी सरकार बंनने के बाद पंजाब का कर्ज़ा लगपग दुगना होने जा रहा है। चालू वित्त वर्ष में ही दो बार 28 हजार करोड़ तथा 25 हज़ार करोड़ पंजाब सरकार अतिरिक्त कर्ज़ा ले चुकी है तथा आज 1000 करोड़ रु की राशि का कर्ज़ा लेने जा रही है यानि 2 महीने में पंजाब सरकार नया 63 हज़ार करोड़ कर्ज़ा ले चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसे न होने के कारण विकास रुका हुआ है तथा सरकारी कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने में दिक्कत आ रही है। जो भी विकास के काम हो रहे है। वह केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए फंड से हो रहे है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार 5400 रु की अतिरिक्त रकम अपने कहे मुताबिक नहीं अर्जित कर रही तो इसका मतलब साफ है कि भृष्टाचार तथा अवैध माइनिंग में रिकार्ड तोड़ बृद्वि हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि विदाइगी से पहले आने वाली सरकारों के लिए मान सरकार पंजाब के सिर पर कर्ज़े का भारी बोझ छोड़ कर भविष्य के लिए पंजाब की आर्थिकता को पूरी तरह नहस -तहस करने पर तुली हुई है।