Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
एसडीएम कंवलजीत सिंह द्वारा बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण का प्रशिक्षण
होशियारपुर/दलीजीत अजनोहा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (SIR) अभियान के तहत आज एस.डी.एम. कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बी.एल.ओ.ज़) और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण स्कूल ऑफ एमीनेस, दसूहा में करवाया गया। इस अवसर पर एस.डी.एम. कंवलजीत सिंह ने बी.एल.ओ.ज़ को-वोटर सूचियों के SIR के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी की पुष्टि करने, नए उपयुक्त मतदाताओं का पंजीकरण कराने, मृतक तथा स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के विवरण अपडेट करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सारा कार्य पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने बी.एल.ओ.ज़ को निर्देश दिए कि वे हर योग्य नागरिक तक पहुँच सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान बी.एल.ओ.ज़ के सवालों के समाधान भी किए गए तथा चुनावी प्रक्रिया को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर अमरजीत सिंह, यशपाल, इलेक्शन इंचार्ज प्रदीप राजू, सिकन्दर सिंह, बलजीत सिंह तथा अन्य मास्टर उपस्थित थे।