Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
आईटीआई के बाहर सरेराह हुई मारपीट का वीडियो वायरल, तमाशबीन बने रहे लोग; प्रबंधन ने बैठाई जांच कमेटी करनाल 18 Jan | मुख्य संवाददाता शहर के सरकारी आईटीआई संस्थान के बाहर मंगलवार को छात्राओं के दो गुटों के बीच जमकर 'रणसंग्राम' हुआ। छात्राओं ने एक-दूसरे पर बेल्टों से हमला किया और चोटी पकड़कर सड़क पर घसीटा। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आईटीआई प्रबंधन ने तत्काल कड़ा संज्ञान लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन छात्राओं को सस्पेंड कर दिया गया है और घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। सरेराह गुत्थमगुत्था हुईं छात्राएं, बेल्ट से किया हमला वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आईटीआई गेट के पास करीब 6 से 7 छात्राएं आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्रा ने अपनी बेल्ट निकाल ली और दूसरी छात्रा पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। सड़क के दूसरी ओर दो अन्य छात्राएं जमीन पर गिरकर एक-दूसरे के बाल खींचती नजर आईं। हैरानी की बात यह रही कि भरी सड़क पर यह हंगामा चलता रहा और लोग बीच-बचाव करने के बजाय तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। दूसरे वीडियो ने बढ़ाई उलझन मामले से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छात्रा दूसरी की चोटी पकड़कर खींच रही है। इसी दौरान एक युवक भी वहां दिखाई दे रहा है, जिसके साथ एक छात्रा उलझी हुई है। वह युवक छात्रा का परिजन है या कोई बाहरी दोस्त, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रबंधन की कार्रवाई: तीन सस्पेंड, जांच जारी वीडियो वायरल होने के बाद आईटीआई प्रबंधन ने छात्राओं की पहचान कर उनके अभिभावकों को तलब किया। "मामले के संज्ञान में आते ही हमने प्राथमिक तौर पर 3 छात्राओं को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल झगड़े के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। हमने एक जांच कमेटी गठित की है जो बुधवार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।" — राकेश भाटिया, प्रिंसिपल, सरकारी आईटीआई संस्थान, करनाल