Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चीनी मिल उद्योग के लिए तैयार होंगे कुशल युवा, आईटीआई में नए कोर्स शुरू
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : हरियाणा सरकार उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में जल्द ही चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव Anurag Rastogi ने युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति 14 दिनों के भीतर पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बैठक में प्रस्तावित पाठ्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि कोर्स पूरी तरह उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप होने चाहिए, ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें और चीनी मिलों को प्रशिक्षित व कुशल मानव शक्ति उपलब्ध हो। इंडस्ट्री-लिंक्ड ट्रेनिंग पर जोर बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि इन पाठ्यक्रमों का संचालन सीधे चीनी मिल परिसरों में किया जाए, जिससे प्रशिक्षुओं को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और रियल-टाइम इंडस्ट्री एक्सपोजर मिल सके। कई तकनीकी और डिप्लोमा कोर्स शामिल प्रस्तावित कोर्स में एग्रो प्रोसेसिंग, मैकेनिकल मेंटेनेंस (केमिकल प्लांट), बॉयलर अटेंडेंट, शुगर प्रोसेसिंग ऑपरेटर, क्वालिटी कंट्रोल, शुगर टेक्नोलॉजी, शुगर इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन, ऑटोमेशन और पर्यावरण विज्ञान जैसे क्षेत्र शामिल हैं। बैठक में National Council for Vocational Education and Training (NCVET) और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) द्वारा चिन्हित पाठ्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। पहले से चल रहे हैं सैकड़ों ट्रेड वर्तमान में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग 8वीं और 10वीं के बाद छात्रों के लिए 89 ट्रेड संचालित कर रहा है, जबकि DGT से संबद्ध संस्थानों में 169 सीटीएस कोर्स पहले से चल रहे हैं। सरकार का मानना है कि यह पहल युवाओं को उद्योग से सीधे जोड़ने और राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।