Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 18 Jan । सरकारी हाई स्कूल भरोवाल कलां, लुधियाना के शिक्षक श्री दविंदर बंसल ने जिला स्तरीय टीचर फेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईटी टूल्स श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में जिले के 18 ब्लॉकों से आए शिक्षकों ने भाग लिया था, जिसमें श्री बंसल ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता से सबको पीछे छोड़ दिया। उनकी यह उपलब्धि शिक्षा में नवाचार, समर्पण और तकनीक के प्रभावी उपयोग का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने आधुनिक आईटी टूल्स के माध्यम से शिक्षण को और अधिक रोचक व प्रभावशाली बनाने का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन, सहकर्मियों और शिक्षा विभाग ने श्री दविंदर बंसल को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उम्मीद है कि वे आगे भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।