Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की आमसभा में विभिन्न मांगों को लेकर विचार-विमर्श
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू जिला की आम सभा की बैठक सीटू जिला कार्यालय गीता कॉलोनी जीटी रोड पानीपत में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सुल्तान सिंह ने की। मंच का संचालन जिला सचिव अशोक दुग्गल ने किया। आम सभा की बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊ राम ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में 15 मई से 29 मई लेकर राज्य व्यापी हड़ताल सफल आंदोलन पानीपत के ग्रामीण सफाई कर्मचारी और आंदोलन के समर्थन करने वाले किसान मजदूर कर्मचारी संगठनों के सहयोग के बगैर संभव नहीं था। आंदोलन में सहयोग देने वाले जनता के सभी संगठनों को हम धन्यवाद करते हैं। अभी संघर्ष खत्म नहीं हुआ है समझौते को लागू करवाने के लिए भी अभी संघर्ष जारी रखना है और सबसे जो बड़ी लड़ाई है की कर्मचारी का दर्जा मिलने तक हरियाणा की सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को अपनी लड़ाई जारी रखनी पड़ेगी। 17 मांगो पर जो सहमति बनी थी। उनको लागू करवाने के लिए लगातार नोटिफिकेशन जारी करवाने के लिए 2 जून को पंचायत विभाग डायरेक्टर से यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने पंचकूला चंडीगढ़ बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समझौते के अनुसार नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। समझौते के अनुसार 2023 में की गई हड़ताल के कटे हुए वेतन और वर्तमान में की गई हड़ताल का वेतन की मांग को सरकार ने मानते हुए 15 मई से 29 मई तक हुई राज्य वापी हड़ताल का वेतन हरियाणा के सभी कर्मचारियों को मिल चुका है। *सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त ने कहा कि हमें भविष्य में अपने संघर्ष को जारी रखने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा। पानीपत के सभी ब्लॉकों के अंदर यूनियन की कमेटियों का गठन करना होगा। प्रत्येक सफाई कर्मचारी को यूनियन का सदस्य बनना होगा। जितना मजबूत संगठन होगा उतनी ही बड़ी जीत हमें मिल पाएगी। *पानीपत जिला कमेटी द्वारा आंदोलन में मिली सफलता के लिए यूनियन के राज्य नेतृत्व का फूल मालाऐं पहनाकर स्वागत किया। *आम सभा को यूनियन के जिला प्रधान सुल्तान सिंह, सचिव अशोक दुग्गल, कोषाध्यक्ष कुंवर पाल, उप प्रधान सरोज देवी आदि ने भी संबोधित किया।