Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
रेड शाखा कुरुक्षेत्र की पहल, विश्व रक्तदाता दिवस पर लगा रक्तदान शिविर
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : भारतीय रेड क्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन  अंकुश मिगलानी एवं महासचिव डा. सुनील कुमार तथा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी विश्राम कुमार मीणा  के कुशल मार्गदर्शन में कार्य कर रही जिला रैड शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शनि मंदिर उमरी , जिला कारागार कुरुक्षेत्र,  पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र, व ग्राम पंचायत बिहोली में   स्वैच्छिक  रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया । इन शिविरों में लगभग 125 यूनिट एकत्रित किया गया ।   उन्होंने कहा कि  एक अन्य कार्यक्रम में रैड क्रॉस भवन कुरुक्षेत्र के अंदर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं  एवं रक्तदान  के क्षेत्र में काम करने वाली अनेकों संस्थाओं  व  स्वयं सेवकों को सम्मानित किया  गया,  जिससे मेहर चंद मेहंदीरता चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लाइब्रेरी,जन सहयोग हेल्प हेल्प एंड हेल्प ,संत निरंकारी मिशन ,सर्व समाज कल्याण सेवा समिति, यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी, झांसा ,महादेव ब्लड सेवा ,मित्र जन सेवा और सहयोग समिति, शांति नारायण जन सेवा समिति, सौरव गुप्ता गुरप्रीत सिंह स्टार रक्त दाता मुरली शर्मा, तेजवीर सिंह ,मिथुन समाना , रामकुमार अन्य शामिल रहे। इस अवसर पर रमेश चौधरी सचिव रेड क्रॉस द्वारा उपस्थित जनों को रक्त के क्षेत्र में योगदान देने के लिए  शपथ दिलाई गई,  रमेश चौधरी ने कहा कि जब भी रक्त की आवश्यकता होती है, तो सबसे पहले हमें अपने परिवार के अंदर ही एक रक्तदाता  को देखें, ओर यह निश्चित है कि अधिकतर परिवारों में एक स्वस्थ रक्तदाता है, बस उस पर  गहराई  से सोचने की जरूरत है । उन्होंने  सभी स्वयंसेवी संस्थाओं से कहा कि सभी  मिलकर  8 मई, 14 जून, 1 अक्टूबर, 1 दिसंबर जैसे विशेष अवसरों पर मेघा रक्तदान शिविर का आयोजन करें। इस अवसर पर ओमप्रकाश लिपिक, प्रकाश चंद्र तकनीशियन , जसपाल सिंह,  देवी रानी, पंकज,  धर्मपाल व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि  मौजूद रहे ।