Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
फीको का डेलीगेशन भारत के पेट्रोलियम मंत्री से मिला और डीज़ल खरीद पर नई पाबंदियों का विरोध किया, औद्योगिक क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्टिविटी की मांग उठाई - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन (फीको) का एक प्रतिनिधिमंडल, श्री के.के. सेठ, चेयरमैन फीको, तथा श्री गुरमीत सिंह कुलार, अध्यक्ष फीको, के नेतृत्व में भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से मिला तथा हाल ही में जारी मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीज़ल (रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से आपूर्ति का अस्थायी विनियमन) आदेश, 2026 के संबंध में अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं द्वारा रिटेल आउटलेट्स से डीज़ल खरीदने पर लगाए गए प्रतिबंध तथा प्रति वाहन प्रतिदिन 200 लीटर डीज़ल की सीमा से उद्योगों, विशेषकर एमएसएमई क्षेत्र, पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। अधिकांश उद्योग अपनी दैनिक डीज़ल आवश्यकताओं के लिए पेट्रोल पंपों पर निर्भर हैं क्योंकि उनके पास स्वयं के कंज्यूमर पंप या ईंधन भंडारण की व्यवस्था नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि लुधियाना उत्तर भारत का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जहां साइकिल, टेक्सटाइल, होजरी, मशीन टूल्स, फास्टनर्स, ऑटो पार्ट्स, कृषि मशीनरी, टायर-ट्यूब, हैंड टूल्स, सिलाई मशीनों एवं प्लाईवुड का बड़े पैमाने पर निर्माण होता है। उद्योग स्वच्छ ईंधन अपनाने और पर्यावरणीय पहलों का समर्थन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन डोराहा तक गैस पाइपलाइन पहुंचने के बावजूद लुधियाना के अधिकांश औद्योगिक क्षेत्रों एवं फोकल प्वाइंट्स को अभी तक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। फीको ने केंद्र सरकार से इस अधिसूचना पर पुनर्विचार करने, उद्योगों पर लगाए गए प्रतिबंध वापस लेने तथा डीज़ल खरीद पर किसी भी प्रकार की सीमा लागू करने से पहले सभी औद्योगिक क्षेत्रों में PNG कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने की मांग की। इस अवसर पर श्री राजीव जैन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट फीको; श्री सतनाम सिंह मक्कड़, प्रचार सचिव फीको; श्री मंकर गर्ग, प्रमुख प्लास्टिक डिवीजन फीको; श्री बरिंदर बावा, एग्जीक्यूटिव सदस्य फीको; श्री गुरमुख सिंह रूपाल, प्रमुख सिलाई मशीन डिवीजन फीको; तथा श्री तरसेम लाल थापर, प्रमुख मालेरकोटला डिवीजन फीको भी उपस्थित थे।